मोहला। स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय, मोहला के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अंबागढ़ चौकी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में सह-कार्यवाहक श्री रामदत्त जी चक्रधर ने युवाओं को संघ की समावेशी विचारधारा एवं राष्ट्रसेवा के दायित्वों की जानकारी दी। यह कार्यक्रम हिंदी विभाग के डॉ. अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

