डोड़की में हर वर्ष सतनाम महोत्सव पंथी नृत्य प्रतियोगिता का 20 से 22 तारीख तक चलने वाले तीन दिवसीय 33 वां सतनाम महोत्सव का आयोजन के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत अध्यक्षता ठाकुर गुलजार सिंह विशिष्ट अतिथि रश्मि गबेल गिरधर जायसवाल जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खुंटे सभी अतिथियों ने जैतखंभ गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया चरण दास महंत ने उद्बोधन में कहा बाबा गुरु घासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश देकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध जागरण किया और सतनाम पंथ की स्थापना कर मानवता, समानता और सत्य का मार्ग दिखाया। बाबा गुरु घासीदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और समानता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
बाबा ने अहिंसा और करुणा: जीव हत्या, पशु बलि और हिंसा का विरोध किया, उन्होंने अहिंसा, धैर्य, करुणा का संदेश दिया आज भी मानवता, सामाजिक समरसता और एकता के लिए बाबा जी मार्गदर्शक हैं, बाबा का संदेश हमें एक बेहतर समाज बनाने की प्रेरणा देता हैं। महंत ने कहा बिलासपुर में गुरु घसीदास विश्वविद्यालय खुलने के बाद छत्तीसगढ़ में बाबा का प्रचार प्रसार और आगे बढ़ा और जगह-जगह आज जैत खंब बनाकर बाबा की पूजा अर्चना की जा रही है आप सभी से कहना चाहूंगा आप सभी बाबा के दिखाएं मार्ग पर चले इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर, श्रीमती मेनका जायसवाल सहित जिला कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे