श्री सदगुरु कबीर साहब संत समागम मेला 2 का आयोजन हुआ शांतिपूर्ण सम्पन्न हजारों की संख्या में एकत्र हुए कबीर संतपांचवें वंश प्रतापाचार्य 108 हुजूर केवल नाम साहब समाधि मंदिर केवल धाम धमधा में प्रत्येक वर्ष की भाती कार्यक्रम आयोजित हुआदो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 19 जनवरी सुबह गुरु महिमापाठ, सत्संग एवं भजन संतो के द्वारा किया गया जिसके बाद सुलक्षणा माता साहिब का आगमन हुआ !
दूसरे दिन समाज के लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली जो पूरे नगर के मुख्य चौक चौराहा से होते हुए गुजरी उसके पश्चात सात्विक यज्ञ चौका आरती संपन्न हुआ !

श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी वितरण किया गया
क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू पूर्व विधायक लाभचंद बाफना भी इस कार्यक्रम में शामिल हुवे

सत्संग के साथ मेला कार्यक्रम बड़े शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ!

