मोहला में वनांचल सृजन समिति के सातवें स्थापनोत्सव पर 18 जनवरी 2026 को वैचारिक संगोष्ठी, स्मारिका विमोचन, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
“स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी” विषय पर संगोष्ठी में जितेंद्र पटेल, ओमप्रकाश साहू ‘अंकुर’ व डॉ. अशोक आकाश ने विचार रखे।
कार्यक्रम में साहित्यकार कुबेर सिंह साहू को स्व. लाल श्याम शाह स्मृति सम्मान तथा डॉ. इकबाल खान ‘तन्हा’ को वनांचल साहित्य सेवा सम्मान सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन में अंचल व राज्य के कवियों ने काव्यपाठ किया। मुख्य अतिथि विधायक इंद्रशाह मंडावी ने समिति को साहित्य भवन की सौगात दी



