– नगर पंचायत नगरी के शहीद गैंदसिंह नायक वार्ड क्रमांक 14 में शहादत दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया…… इस अवसर पर समाजजनों की मांग पर शहीद गैंदसिंह नायक जी के नाम से चौक निर्माण एवं चबूतरा निर्माण किए जाने की घोषणा की गई…. साथ ही समाजजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन, सर्व आदिवासी समाज भवन में सार्वजनिक शौचालय एवं यूरिनल केंद्र के निर्माण की घोषणा की गई…..कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत नगरी के जनप्रतिनिधि एवं समाज के द्वारा शहीद गैंदसिंह नायक जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके अमूल्य बलिदान को भावभीनी स्मृति के साथ याद किया गया…..वक्ताओं ने कहा कि चौक निर्माण से नगर में शहीद गैंदसिंह नायक जी की शहादत को वर्षों तक स्मरण किया जाता रहेगा और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा……इस मौके पर हल्बा एवं सर्व आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे….।