

भोपाल, 25 अक्टूबर 2025 — दिल्ली पुलिस ने भोपाल के निशातपुरा इलाके से 20 वर्षीय सैयद अदनान को संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अदनान सीरिया में बैठे ISIS के एक कमांडर के सीधे संपर्क में था। उसी कमांडर ने उसे दिल्ली में ब्लास्ट करने के निर्देश दिए थे।अच्छे छात्र से आतंकी सोच तकसैयद अदनान इंडस रीजेंसी कॉलोनी के मकान नंबर A-46 में रहता था। उसके पिता सैयद गुलफाम एक प्रतिष्ठित कंपनी में अकाउंटेंट हैं। अदनान ने 12वीं कक्षा 97% अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी, जिसके बाद उसके पिता ने उसे सीए की तैयारी के लिए भेजा था।अदनान रोज कोचिंग जाता था और पड़ोसियों के मुताबिक फिटनेस पर खास ध्यान देता था। वह ज्यादातर समय अपने कमरे में अकेले बिताता था। परिवार वाले उसे पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए कम डिस्टर्ब करते थे।ऑनलाइन हुई कट्टरपंथी गतिविधियों की शुरुआतजांच में पता चला है कि अदनान डार्क वेब, टेलीग्राम और IMO जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए ISIS कमांडर के संपर्क में आया था। कमांडर के निर्देश पर वह दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।अदनान अपने एक साथी के साथ हथियार जुटाने की कोशिश में था। दोनों वॉट्सऐप ग्रुप्स पर धार्मिक कट्टरपंथ से जुड़ी सामग्री साझा करते थे। दिल्ली पुलिस ने उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।कबूला जुर्म, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपीपूछताछ में अदनान ने स्वीकार किया कि वह रोजाना 8-10 घंटे लैपटॉप और फोन पर बैठकर “मिशन” की तैयारी करता था। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने अदनान और उसके साथी को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया है।
रिपोर्ट
अंकित शेखावत