
अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ट्रंप प्रशासन ने बिडेन-युग में लागू किए गए पर्यावरण और औद्योगिक नियमों को रद्द कर दिया जाए जो कॉपर स्मेल्टर्स यानी तांबे के गलाने वाले उद्योगों के लिए बनाए गए थे। इन नियमों का उद्देश्य प्रदूषण को कम करना और स्वास्थ्य मानकों को बनाए रखना था। यह निर्णय ट्रंप के हाल ही में लिए गए प्रशासनिक कदमों के हिस्से के रूप में आया है। यह नियम मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के कॉपर उत्पादन और प्रसंस्करण उद्योगों को प्रभावित करता है ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ये नियम उद्योगों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ डालते थे और अमेरिकी कॉपर उत्पादन को प्रभावित कर रहे थे। उनके अनुसार नियमों को रद्द करने औद्योगिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और रोजगार के अवसर बनेंगे।बिडेन-युग के नियमों में उच्च स्तर के उत्सर्जन मानक और पर्यावरण रिपोर्टिंग की आवश्यकताएं शामिल थीं। ट्रंप प्रशासन ने इन मानकों को सरल या हटाकर उद्योगों को अधिक लचीलापन दिया है, जिससे कंपनियों को उत्पादन में आसानी होगी। इस कदम से वायु प्रदूषण बढ़ने का खतरा है, लेकिन उद्योगपति इसे व्यापार और निवेश के लिए सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।