
24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार — बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर गठबंधन की स्थिति पर बड़ा बयान दिया हैयह बयान दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में हुई पार्टी की बैठक के बाद दिया गया है साथ ही पटना में भी भाजपा-जदयू नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें एनडीए की चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई इस घोषणा में प्रमुख भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हुई है इसके अलावा लोजपा (रा.) प्रमुख चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इसमें मौजूद थेप्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा।दोनों नेताओं ने कहा है कि एनडीए में किसी प्रकार का भ्रम या मतभेद नहीं है, और सभी घटक दल मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे नीतीश कुमार बिहार के अनुभवी और लोकप्रिय नेता हैं और उनके नेतृत्व में राज्य में विकास की दिशा पकड़ी हुई नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में स्थिरता और प्रगति का माहौल बना हुआ है । NDA बिहार की जनता के सपनों को साकार करने के लिए साथ मिलकर काम कर रही है।”बीते कुछ हफ्तों से राजनीतिक में चर्चा थी कि भाजपा बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर असमंजस में है।इसलिए मोदी और शाह ने यह बयान दोहराया है ताकि जनता और कार्यकर्ताओं के बीच स्पष्ट संदेश हो जाए कि NDA पूरी तरह एकजुट है और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के चेहरे रहेंगे।यह बयान गठबंधन की एकजुटता दिखाने और विपक्षी महागठबंधन के आरोपों को खारिज करने के उद्देश्य से दिया गया है भाजपा और जदयू के बीच दिल्ली में हुई रणनीतिक बैठकों के बाद यह निर्णय सार्वजनिक रूप से दोहराया गया है दोनों दलों ने साझा रूप से तय किया है कि अगले हफ्तों में पूरे बिहार में संयुक्त जनसभाएँ, विकास यात्राएँ और संवाद कार्यक्रम चलाए जाएंगे।