
यह दिल दहला देने वाला हादसा शुक्रवार रात (24 अक्टूबर 2025) को हुआ।रात के करीब 7:30 बजे अचानक लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला मकान से धुआं उठता देखा गया। कुछ ही मिनटों में आग इतनी भीषण हो गई कि आसमान में धुएं का गुबार जैसा फैल गया यह आग अलीगंज थाना क्षेत्र के उस इलाके में लगी जहां आवासीय इमारतें घनी बसी हुई थी मकान तीन मंजिला था और उसके ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू वस्तुओं का गोदाम भी बना हुआ था।घटना के चलते आसपास की गलियों को तत्काल खाली कराया गया, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी ताकि शॉर्ट सर्किट से कोई और दुर्घटना न हो।दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां और 40 से ज्यादा फायरकर्मी मौके पर पहुंचे।राहत और बचाव कार्य के दौरान एक बड़ा छज्जा अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से 5 फायरकर्मी भी घायल हो गए।घायल कर्मियों को तत्काल बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।इसके अलावा, स्थानीय पुलिस, नगर निगम और बिजली विभाग की टीमों ने मिलकर पूरे इलाके को घेर लिया ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आएग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग कुछ ही देर में ऊपर की दोनों मंजिलों तक भी फैल गई।भारी मात्रा में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान, लकड़ी और प्लास्टिक सामग्री के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। और धुएं के गुबार और तेज लपटों की वजह से दमकल कर्मियों को मकान में घुसने में दिक्कतें भी आईं।आग बुझाने में लगभग चार घंटे का समय लगा, उसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया इस हादसे में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया गया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी मकान में विद्युत तारों की अव्यवस्थित व्यवस्था और पुराने कनेक्शन थे निचली मंजिल पर कुछ रासायनिक पदार्थ और ज्वलनशील वस्तुएं भी रखी हुई थीं, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए चारों दिशाओं से पानी और फोम की बौछारें भी की ड्रोन कैमरों की मदद से ऊपरी मंजिलों का जायजा लिया गया।घटना स्थल पर रात करीब 11:30 बजे तक राहत कार्य जारी रहा।आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद टीमों ने अंदर जाकर यह सुनिश्चित किया कि कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं है।स्थानीय निवासियों को पास के सामुदायिक भवन में अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया गया है