
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज़ का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही सीरीज़ हार चुकी है, और अब उस पर पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है।इस सीरीज़ में भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अब तक पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। पर्थ में उन्होंने 8 गेंदों पर 0 रन, जबकि एडिलेड में 4 गेंदों पर 0 रन बनाए। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।माना जा रहा है कि यह मैच ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है। ऐसे में फैंस को दोनों दिग्गजों से इम्पैक्टफुल परफॉर्मेंस की उम्मीद है।23 अक्टूबर को खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया था, जबकि पहला मैच कंगारुओं ने 7 विकेट से जीता था। अब देखना होगा कि टीम इंडिया सिडनी में सम्मान बचा पाती है या नहीं।