प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। मंच पर जैसे ही अनाउंसर ने चिराग पासवान का नाम भाषण के लिए लिया, प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए इशारा किया चिराग नहीं, नीतीश बोलेंगे।” इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने करीब 10 मिनट का भाषण दिया। पीएम मोदी ने फिर अपनी जोशीली स्पीच शुरू की और सभा में मौजूद लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाने को कहा। उन्होंने पूछा “इतनी रोशनी में भी क्या आपको लालटेन की जरूरत है मोदी ने कहा “कांग्रेस के वक्त मोबाइल महंगा था,तब सिर्फ 2 फैक्ट्री थी, आज 200 से ज्यादा मोबाइल फैक्ट्रियां देश में चल रही हैं।
Report by
Ankit Shekhawat