
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने आत्महत्या करने से पहले रोते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने पति पर लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। कुछ घंटों बाद वह घर में फंदे से लटकती मिली यह घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस को शुक्रवार सुबह महिला के कमरे से शव बरामद हुआ। मामला रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी आत्महत्या करने वाली महिला की महिला की पहचान पूजा वर्मा 30 वर्ष उसने अपने पति संदीप वर्मा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। और वीडियो में पूजा ने बताया है कि शादी के बाद उसे लगातार शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा था। वीडियो में पूजा कहती है कि – “मेरा पति रोज पीटता है… 10 महीने भी सुकून से नहीं रही।” उसने कहा कि अब उसके पास जीने की कोई वजह नहीं बची। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे।पुलिस के मुताबिक, पूजा ने देर रात कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगा ली। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर वह फंदे पर लटकी मिली। मोबाइल से उसका वीडियो बरामद हुआ, जिसमें वह रोते हुए अपने दर्द बयां कर रही है।