
नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज महिलाओं से आग्रह किया है कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय स्पष्टता, आत्मविश्वास और साहस के साथ लें। उन्होंने यह बात महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में कही, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की महिला उद्यमी, शिक्षिकाएँ और युवा महिलाएँ शामिल भी थीं राष्ट्रपति ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा है कि अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन में फैसले लेते समय किसी भी प्रकार के भय या सामाजिक दबाव से प्रभावित न हों। उन्होंने जोर दिया कि जीवन में स्पष्ट उद्देश्य और साहसिक कदम ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएँ समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, और उनके निर्णय समाज और परिवार दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।यह वार्ता आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान हुई।राष्ट्रपति ने इस संदेश के माध्यम से महिलाओं में स्वयं पर भरोसा और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रयास किया है उनका मानना है कि जब महिलाएँ अपने निर्णयों में स्वतंत्र और स्पष्ट होंगी, तो यह न केवल उनकी व्यक्तिगत उन्नति के लिए, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होगा राष्ट्रपति ने उदाहरण और प्रेरक कथाएँ साझा करते हुए महिलाओं को अपने करियर, शिक्षा और व्यक्तिगत जीवन में साहसिक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। और साथ।में उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि महिलाओं को हमेशा अपने दृष्टिकोण और मान्यताओं पर टिके रहना चाहिए और किसी भी चुनौती से कभी भी डरना नहीं चाहिए।