
महाराष्ट्र के सातार जिले की फालटण तहसील में सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर, जो मूल रूप से बीड जिले की निवासी थीं। वह समाज में अपने पेशे और योगदान के लिए जानी जाती थीं। डॉक्टर ने गुरुवार रात, 23 अक्टूबर 2025 को फालटण के एक होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी हथेली पर एक नोट लिखी थी कि जिसमें उन्होंने दो पुलिस अधिकारियों सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने और अधिकारी प्रशांत बंकर – पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पिछले पांच महीनों से उनका यौन और मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे और नोट में उन्होंने यह भी बताया है कि मैं लगातार प्रताड़ना और धमकियों के कारण अत्यंत तनाव और डिप्रेशन में थीं यह घटना 23 अक्टूबर 2025 की रात को हुई, जब डॉक्टर होटल के कमरे में अकेली थीं।फालटण, सातार जिला, महाराष्ट्र। होटल का कमरा वह कुछ समय के लिए अपने काम और यात्रा के सिलसिले में रुकने के लिए ली थी डॉक्टर के नोट के अनुसार, आरोपियों ने लगातार उनके साथ दुर्व्यवहार मानसिक और यौन उत्पीड़न, धमकियों और लगातार परेशान करने के कारण वह अत्यधिक तनाव में आ गईं थी यह लगातार उत्पीड़न उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया था पुलिस को सूचना मिली कि डॉक्टर होटल के कमरे में लटकी हुई पाई गई हैं पुलिस तत्काल कार्रवाई की और शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।