
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर राजधानी में आतंकी हमला करने की साजिश रचने का आरोप है। जब पुलिस को दोनों के दिल्ली में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करके दोनों संदिग्धों को दिल्ली के वजीराबाद इलाके से गिरफ्तार की लिया है उनके पास से विस्फोटक सामग्री, मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार किए गए दोनों युवक आईएसआईएस के मॉड्यूल से जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने उनके नाम और पते का खुलासा नहीं किया है, ताकि जांच प्रभावित न हो । प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आतंकवादी दिल्ली में त्योहारों के दौरान किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में हमला करने की योजना बना रहे थे। वे सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड चैट के जरिए विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इनपुट मिला था कि आईएसआईएस का एक नया मॉड्यूल राजधानी में सक्रिय है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं और पुलिस अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।