
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छतरपुर की वरिष्ठ नेत्री अर्चना सिंह को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है जैसे ही यह खबर प्रदेश कार्यालय से जारी हुई तो पूरे छतरपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए “गौरव का क्षण” बताया है और जोरदार उत्सव मनाया है यह नियुक्ति 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को देर शाम तक घोषित की गई। प्रदेश नेतृत्व ने संगठन में नए चेहरों को शामिल करते हुए कई पदों की घोषणा की, है जिनमें अर्चना सिंह का नाम प्रमुख रूप से शामिल था।घोषणा के बाद छतरपुर शहर के गांधी चौक, बस स्टैंड और जिला भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ महिलाओं ने मिठाई बांटी और नारे भी लगाए— “अर्चना सिंह जिंदाबाद”, अर्चना सिंह लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं और संगठन में कई जिम्मेदार पदों पर काम कर चुकी हैं। उनके पति पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं अर्चना सिंह को महिला मोर्चा और स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है।पार्टी नेतृत्व ने अर्चना सिंह को यह जिम्मेदारी उनके संगठन कौशल, जनता से जुड़ाव और महिला सशक्तिकरण में योगदान को देखते हुए सौंपी है। माना जा रहा है कि यह नियुक्ति भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें पार्टी महिला नेताओं को अधिक नेतृत्व भूमिकाएं देने पर जोर दे रही है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नई टीम की घोषणा की, जिसमें अर्चना सिंह का नाम आते ही छतरपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर पटाखे फोड़े, ढोल बजाए और अर्चना सिंह के घर पहुंचकर फूल-मालाओं से उनका स्वागत भी किया।