
रायपुर, 24 अक्टूबर 2025।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनज़र मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ आगमन प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएँ उत्कृष्टता का प्रतीक बनें और हर स्थल पर प्रदेश की संस्कृति, आत्मगौरव और प्रगति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे।—मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री साय ने सबसे पहले नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, सभागार व्यवस्था, मंच और आमंत्रित अतिथियों के बैठने की व्यवस्था का बारीकी से जायज़ा लिया।इसके बाद मुख्यमंत्री प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने ध्यान केंद्र के सभागार, मेडिटेशन रूम और बाहरी परिसर का निरीक्षण करते हुए सभी तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।—ट्राइबल म्यूज़ियम बनेगा जनजातीय अस्मिता का अमर प्रतीकमुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का भी निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय जनजातीय समाज की वीरता, बलिदान और अस्मिता का अमर प्रतीक बनेगा।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि संग्रहालय के प्रत्येक अनुभाग को इस प्रकार विकसित किया जाए कि आगंतुक छत्तीसगढ़ के जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से गहराई से परिचित हो सकें।उन्होंने प्रदर्शनी दीर्घाओं, मल्टीमीडिया गैलरी, स्मृति कक्ष और बाहरी परिसर की तैयारियों की भी समीक्षा की।—राज्योत्सव स्थल बनेगा छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों का दर्पणमुख्यमंत्री श्री साय ने नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल का भी दौरा किया और वहाँ की तैयारियों का जायज़ा लिया।उन्होंने मुख्य मंच, पार्किंग क्षेत्र, विभागीय डोम, प्रदर्शनी दीर्घा, वीआईपी दीर्घा और आमजन के लिए बनाए गए मार्गों का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का उत्सव है, इसलिए यह आयोजन उत्कृष्टता की नई मिसाल बने।—अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशमुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएँ और सुरक्षा, स्वच्छता तथा आमजन की सुविधा से जुड़े सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।—वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थितिइस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, सचिव श्री राहुल भगत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट नीलेश गोयल