भाटापारा – भाटापारा शहर थाना पुलिस ने जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ो ठगने वाले 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।दरसल 10 मार्च 2025 को मुख्य आरोपी लक्ष्मण चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साकरा स्थित जमीन को अपना बताकर प्रति एकड़ 68 लाख में प्रार्थी राधेश्याम आर्य से सौदा किया और ब्याने के तौर पर 50 – 50 लाख के दो बार राशि लेकर इकरार नामा किया ।लेकिन जब जमीन रजिस्ट्री का समय आया तो पता चला लक्ष्मण चौहान ने सभी जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके साथ धोखाधड़ी की है।जबकि जमीन के असली मालिक को इसकी जानकारी ही नही है।प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मुख्य आरोपी लक्ष्मण चौहान को पूर्व में गिरफ्तार किया जबकि आज सभी साक्ष्य बरामद करने के बाद गरियाबंद निवासीं आरोपी जनार्दन,रायपुर निवासीं रमन लाल व बेमेतरा निवासीं आरोपी सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।