
मध्य प्रदेश में एक दलित (अनुसूचित जाति) व्यक्ति के साथ हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे जबरन पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया यह घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मध्य प्रदेश के एक ग्रामीण इलाके में हुई, जहां पीड़ित व्यक्ति मजदूरी करता है।जबकि गिरफ्तार किए गए आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों और पीड़ित के बीच पुराना विवाद चल रहा था।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने जातिगत करते हुए पीड़ित को धमकाया, उसकी पिटाई की और अपमानजनक तरीके से पेशाब पिलाने के लिए मजबूर किया।मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैंपुलिस ने इस घटना को गंभीर मानते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।