
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश का अवसररायपुर, 22 अक्टूबर 2025 – अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार की “श्रेष्ठ योजना” (Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas – SHRESHTA) के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे
योजना की मुख्य विशेषताएँ:योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर 3000 नए विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।
चयन राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (श्रेष्ठ) (NETS) के माध्यम से कक्षा 9 और 11 में किया जाएगा। चुने गए विद्यार्थी कक्षा 12 तक शिक्षा पूरी करेंगे।स्कूलों का आवंटन योग्यता और विद्यार्थियों की प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है।पात्र विद्यालय:न्यूनतम पाँच वर्षों से संचालित।पिछले तीन वर्षों में कक्षा 10वीं और 12वीं में कम से कम 75% उत्तीर्णता दर।कक्षा 9 और 11 में कम से कम 10 अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए सुविधाएँ उपलब्ध।योजना का लाभ:शिक्षण एवं छात्रावास शुल्क भारत सरकार द्वारा पूर्ण रूप से वहन किया जाएगा।विद्यार्थियों को कोई शुल्क या अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।शैक्षणिक समायोजन हेतु ‘ब्रिज कोर्स’ पर वार्षिक शुल्क का 10% तक प्रावधान।आवेदन प्रक्रिया:ऑनलाइन आवेदन NTA की वेबसाइट पर किया जा सकता है।आवेदन सुधार की सुविधा 1 से 2 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी
विस्तृत दिशा-निर्देश और सार्वजनिक सूचना यहां

राज्य सरकार का निर्देश:राज्य शासन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे स्कूलों, वेबसाइटों और सोशल मीडिया के माध्यम से इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि पात्र विद्यार्थी समय पर आवेदन कर सकें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के इस अवसर का लाभ उठा सकें।
रिपोर्ट
नीलेश गोयल