बारनवापारा (छत्तीसगढ़): बारनवापारा अभ्यारण्य के पास स्थित ग्राम हरदी में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। 68 वर्षीय कनकु राम की मौत जंगली हाथी के हमले में हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना डीके जंक्शन के कक्ष क्रमांक 108 की है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मृतक को पहले ही चेतावनी दी थी कि आगे हाथी मौजूद है, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। कुछ ही देर बाद हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम घटना के लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। लोगों ने वन अमले की लापरवाही पर नाराजगी जताई और इलाके में हाथियों की बढ़ती आवाजाही को लेकर सुरक्षा उपायों की मांग की है।