
भोपाल: राजधानी भोपाल में मेट्रो परियोजना के लिए यह सप्ताह अहम साबित होने वाला है। मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर इस हफ्ते भोपाल पहुंचेंगे और मेट्रो सिस्टम का अंतिम निरीक्षण करेंगे।अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण के बाद ही मेट्रो के कमर्शियल संचालन की तारीख घोषित की जाएगी। यदि सभी सुरक्षा मानकों पर ‘ओके’ रिपोर्ट मिलती है, तो शहरवासियों के लिए मेट्रो का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा।भोपाल मेट्रो परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं।मेट्रो के कमर्शियल संचालन से राजधानी में यातायात की समस्या में राहत मिलेगी और शहर के परिवहन ढांचे में नई क्रांति आएगी