

छतरपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले भर में उन वीर जवानों को याद किया गया जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था इस अवसर पर जिला पुलिस बल द्वारा शहीद स्मारक पार्क में विशेष समारोह आयोजित किया गया, जहां शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।समारोह में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत परेड से हुई, जिसके बाद शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के हमले में भारतीय पुलिस के 10 जवान शहीद हुए थे। उसी वीरता और बलिदान की स्मृति में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें अपने कर्तव्य और देशभक्ति की प्रेरणा देता है।