
वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार दीर्घ नारायण का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इस पर पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनसुराज के उम्मीदवारों को तोड़ने और उनके नामांकन रद्द करवाने में लगी है।प्रशांत किशोर ने कहा कि “BJP पूरी कोशिश कर रही है कि जनसुराज के उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरें। कई जगह हमारे प्रत्याशियों को धमकाया जा रहा है, और जहां यह काम नहीं बन रहा, वहां प्रशासन के जरिए नामांकन खारिज करवाया जा रहा है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि इस पूरी प्रक्रिया में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान खुद शामिल हैं और उम्मीदवारों से डील करवा रहे हैं।PK ने कहा कि जनसुराज जनता की पार्टी है, इसलिए इस तरह की साजिशों से आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “जनता अब जाग चुकी है, चाहे नामांकन रद्द हो या कोई दबाव डाला जाए, जनसुराज बिहार के हर गांव तक पहुंचेगा।” नारायण का नामांकन कागज़ों में गड़बड़ी और आवश्यक दस्तावेज़ों की कमी के चलते रद्द किया गया है। हालांकि जनसुराज कार्यकर्ताओं ने इसे “राजनीतिक षड्यंत्र” बताया है और चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।