जैजैपुर- विधानसभा क्षेत्र में सड़े हुए चावल पीडीएस दुकान में वितरण को लेकर जैजैपुर विधायक जिला प्रतिनिधि उमाशंकर चंद्रा ने विधानसभा क्षेत्र के पीडीएस दुकानों में वितरण किए जा रहे गुणवत्ताहीन सड़े चावल वितरण कराने के लिए भेजने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए लिखित शिकायत कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह को आवेदन देते हुए जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की उमाशंकर चंद्रा ने बताया जिले में नान सरकारी गोदामों से विधान सभा क्षेत्र के पीडीएस दुकानों में कई माह से सड़ा हुआ चावल भेजा जा रहा है हमारे द्वारा अनेकों बार दूरभाष के माध्यम से खाद्य अधिकारी कलेक्टर नान अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई परंतु सुधार नहीं आने पर लिखित शिकायत देकर पीडीएस वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को सड़ा चावल बांटा जा रहा ऐसे दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हर गरीबों को भरपेट भोजन मिले इसके लिए पीडीएस दुकान से मुफ्त चावल एवं एक रुपए किलो में गरीबों को चावल बांटने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है परंतु शासन की योजनाओं को अधिकारी, नान गोदाम निरीक्षक के द्वारा सड़े हुए चावल को पीडीएस दुकानों में भेज कर गरीबों के मुंह का निवाला छीनने में लगे हैं वही राइस मिलों से गोदाम में स्टेक लगाने से पहले अनेकों जांच निभाई जाती है परंतु अधिकारी कमीशन लेकर राइस मिलरों के सड़े हुए चावल को पीडीएस दुकान के माध्यम से वितरण किया जा रहा है सड़े चावल खाने के लिए गरीब मजबूर हो चुके है , चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सुखदा ग्राम पंचायत के सरपंच जितेंद्र चंद्रा एवं ग्राम वासियों ने इस सड़े हुए चावल को लेकर कलेक्टर से लिखित शिकायत करते हुए बताया लगभग कई माह हो गया इसी प्रकार से सड़ा हुआ चावल गांव के पीडीएस दुकान में बट रहा है समूह एवं दुकान संचालक द्वारा आवाज उठाई जाती है तो कहा जाता है जो है उसे ले जाओ नहीं तो तुम्हारी दुकान की जांच कर कर तुम्हारा दुकान निरस्त कर दिया जाएगा सक्ती में पीडीएस दुकान में उपभोक्ता ने बताया हम गरीबों को सड़ा चावल पीडीएस दुकानों से लगभग 7 माह से वितरण किया जा रहा चावल के बोरे में सड़ा हुआ चावल दिखाते हुए बताया हम गरीबों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गरीबों को भरपेट भोजन मिल सके परंतु वितरण प्रणाली में लगे हुए अधिकारी ऐसे सड़े चावल को भेज कर मोदी जी के सपनों को चूर करने में लगे हैं