अंबिकापुर:सरगुजा जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। खासकर सड़क किनारे रहने वाले, बेसहारा और जरूरतमंद लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। ऐसे में सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने मानवीय पहल करते हुए राहत का हाथ बढ़ाया है।
वीओ -01
लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले में कंबल वितरण अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रात के समय शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान बेसहारा, बुजुर्गों और सड़क किनारे रहने वाले लोगों को प्राथमिकता दी गई।
बाइट – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
“सरगुजा में ठंड काफी बढ़ गई है। हमारी कोशिश है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड की वजह से परेशान न हो। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।”
वीओ:02
पुलिस की इस मानवीय पहल से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने सरगुजा पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है।
कुल मिलाकर कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों के लिए सहारा बन रहे हैं अंबिकापुर से चंद्रशेखर गुप्ता की रिपोर्ट