भाटापारा – भाटापारा के रावनभाटा मैदान में विगत 5 वर्षों से पूर्व सैनिको द्वारा युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण संस्था भारत माता सैनिक फिजिकल एकेडमी में सुनील तिवारी ने निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त एकेडमी 9 अभ्यर्थियों का चयन हुआ छत्तीसगढ़ पुलिस में हुवा है।जिनके चयन पर आज एकेडमी के द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाटापारा sdop तारेश साहू शामिल हुए । उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया साथ ही पदभार के बाद पुलिस विभाग में होने वाले कार्यो पर बताया एव त्याग, ईमानदारी सत्य निष्ठा के साथ कार्य करने प्रेरित किया।बता दे भारत माता एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहे 5 अभ्यर्थियों का पिछले माह नगर सैनिक में भी चयन हुवा है।भाटापारा में संचालित इस निःशुल्क एकेडमी से अब तक लगभग 30 अभ्यर्थियों का चयन अलग अलग क्षेत्रो के लिए हुवा है यही वजह है की आसपास क्षेत्र के युवा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक एकेडमी में पसीना बहा रहे है।