शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कथा का वाचन आचार्य पंडित युवराज पांडे (श्री जगन्नाथ मंदिर, अमलीपदर) द्वारा किया जा रहा है। विशेष रूप से बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कथा स्थल पहुंचकर प्रवचन श्रवण किया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा।
पंचम दिवस पर कामदेव चरित्र, शिव विवाह कथा, अंधकासुर प्रसंग और श्रीकृष्ण–बाणासुर कथा का दिव्य वर्णन किया गया। छत्तीसगढ़ी पचरा, जसगीत व उड़िया भजनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के उमाकांत कानूनगो सहित अन्य सदस्यों का आयोजन में विशेष योगदान रहा।