हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में मानव तस्करी का पर्दाफाश
रायपुर स्टेशन पर ट्रेन से 6 नाबालिग बच्चे बरामद
एक तस्कर गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल (RPF), GRP, चाइल्ड हेल्पलाइन और बीबीए की संयुक्त टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में दबिश देकर मानव तस्करी का पर्दाफाश किया।
टीम ने हावड़ा से मुंबई ले जा रहे 6 नाबालिग बच्चों को हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस से बरामद किया।
बच्चों की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है और सभी कोलकाता के रहने वाले हैं।