चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली इंजेक्शन की अवैध बिक्री में लिप्त दो मुख्य आरोपियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है,,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन, स्कूटी और मोबाइल फोन जप्त किए हैं,,,अपराध क्रमांक 574/25 धारा 21(C) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिनेश राव उर्फ बबली और सोनिया एवं बंटी, निवासी शिवनंदनपुर विश्रामपुर को दबोचा दिनेश राव के कब्जे से एविल इंजेक्शन 150 नग, रिक्सोजेसिक इंजेक्शन 150 नग, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी तथा दो मोबाइल फोन जप्त किए गए,,,पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है,,,इस कार्रवाई में चौकी बसदेई प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही,,,पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी ग्राम सिरसी निवासी राही खान तथा ग्राम जमडी के पवन पाटिल, सरवन कुमार, मोहर मनिया को जेल भेजा जा चुका है,,नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।