एंकर माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बालेबेड़ा में स्थापित किया गया नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप।नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और बीएसएफ़ 86वीं, 133वीं , 135वीं बटालियन के संयुक्त प्रयास से बालेबेड़ा ग्राम क्षेत्र में खोला गया सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प।पूर्व में नक्सल लीडरो के गढ़ के रूप में स्थापित बालेबेड़ा ग्राम जंगलों में अब सुरक्षा बल रहेंगे तैनात ।
यह बालेबेड़ा का जंगल पहले प्रतिबंधित माओवादी संगठन कम्पनी 01 व कम्पनी 10 के बड़े नक्सल लीडरो का आसरा रहा करता था अब कैंप खुलने से क्षेत्र में शांति और विकास होगा ।
कैंप स्थापित करने पी.सुन्दराज पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, अमित कांबले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, रोबिनसन गुरिया पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, बीएसएफ़ कमांडेंट कमल शर्मा (133वीं वाहिनी), बीएसएफ़ कमांडेंट अनिल रावत (86वीं वाहिनी) सेनानी संदीप पटेल (16वी बटालियन सी.ए.एफ का निर्देशन और मार्ग दर्शन मिला।