गांजा उत्पाद के सप्लायर को किया गिरफ्तार, 3.8 किलो हैश ऑयल बरामदबस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिरी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है,

जो उड़ीसा के रास्ते हैश ऑयल (गांजा तेल) जगदलपुर ला रहा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.8 किलो हैश ऑयल बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 48 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह पूरा मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।