
बिलासपुर में GST विभाग की टीम ने कोल कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।विनोद जैन, प्रशांत जैन और प्रवीण झा के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, टीम कई स्थानों पर लगातार गहन जांच कर रही है।छापे के दौरान GST से संबंधित दस्तावेज, फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स और स्टॉक एंट्री से जुड़े कागजात की विस्तृत जांच जारी है।GST अधिकारियों ने फिलहाल कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन टीम द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों की पड़ताल देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।