
सूरजपुर जिले के बिहारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने मानसिक रूप से बीमार युवती को अपनी हवस का शिकार बना लिया।जानकारी के अनुसार, युवती शौच के लिए घर से बाहर गई थी।
इसी दौरान आरोपी युवक उसे जबरन झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।