
डबरी निर्माण, जल संरक्षण और समय पर आवास निर्माण पर विशेष जोरजांजगीर-चांपा, 12 दिसम्बर 2025।कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिलेभर में जन चौपाल एवं रात्रि चौपाल का लगातार आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इन चौपालों का उद्देश्य ग्रामीणों, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों, मनरेगा जॉब कार्ड धारकों और स्व-सहायता समूहों को योजनाओं की प्रगति, लाभ और दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान करना है।

नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पचेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों, निर्माण की समय-सीमा और प्रथम किस्त प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से सीधा संवाद किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से बताया कि आवास निर्माण को निर्धारित समय पर पूर्ण करना अनिवार्य है।कार्यक्रम के दौरान पीएम आवास ब्लॉक को ऑर्डिनेटर श्री यशवंत सिंह और तकनीकी सहायक श्री अब्दुल कामिल सिद्दीकी ने योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण से संवर्धन अभियान के तहत डबरी निर्माण कार्य मनरेगा के माध्यम से तेज़ी से संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों और किसानों को अधिक से अधिक डबरी निर्मित कर वर्षा जल को संरक्षित करने,

सिंचाई क्षमता बढ़ाने और कृषि उत्पादन में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया गया।चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किया गया। चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक योजनाओं की सही और स्पष्ट जानकारी पहुँचाना तथा उन्हें अधिकतम लाभ दिलाना रहा।