(भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरियाह जी का आज पथरिया मंडल में प्रथम आगमन हुआ। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू के कुशल नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जी का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया
राहुल योगराज टिकरियाह जी के पथरिया आगमन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नगर के मुख्य चौक पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष जी का उद्बोधन
अपने संबोधन में, श्री टिकरियाह जी ने युवा मोर्चा पथरिया मंडल के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पथरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने सिद्ध कर दिया है कि वे भविष्य में संगठन के मजबूत स्तंभ बनेंगे।
“युवा देश का भविष्य हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्र निर्माण के लिए कटिबद्ध युवाओं का मंच है। हमें केंद्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और राष्ट्र-प्रथम की भावना के साथ कार्य करना है।
इस अवसर पर, BJYM के जिला मंत्री श्री देवेंद्र कौशिक ने स्वागत भाषण दिया। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरियाह जी का पथरिया आगमन, मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है। उन्होंने कहा कि श्री टिकरियाह के मार्गदर्शन में पथरिया मंडल का युवा मोर्चा, संगठन के विस्तार और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पमाला पहनाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया। यह आयोजन पथरिया में युवा मोर्चा की मजबूत संगठन शक्ति को प्रदर्शित करता है।योगानन्द साहू जी ने सकुशल मंच संचालन किया।
मंडल महामंत्री ने व्यक्त किया आभार
युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अमित बंजारे ने प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरियाह जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन और ऊर्जावान उपस्थिति पथरिया मंडल के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कहा, “प्रदेश अध्यक्ष जी के आगमन से हमें नई ऊर्जा मिली है। जिसे हम Booth स्तर तक ले जाकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे