बिलासपुर – बिलासपुर कोटा थाना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म संचालक धीरज साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पंप चोरी के बहाने धीरज को बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंक दिया गया था। 7 नवंबर को तालाब में शव बरामद हुआ था, जबकि वह 30 अक्टूबर से लापता था। मृतक के चेहरे और पीठ पर गहरे चोटों के निशान मिले थे। कोटा थाना पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई में मामले का पूरी तरह खुलासा कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया।