सुकमा,केंद्र सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन, सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोकल में पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। नल जल योजना केवल ठेकेदारों की कमाई का साधन बनकर रह गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पानी टंकी के अंदर शराब पीने का अड्डा बन गया है। पानी टंकी की गुणवत्ता खराब है और गांव में केवल दिखावे के लिए पानी टंकी खड़ा है। ग्रामीणों को पानी को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
छिंदगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रोकेल के इस गांव में लगभग 5 सौ 95 घर हैं, जिसमें कुछ के घरों में तो पानी की निजी व्यवस्था है, पर ज्यादातर घरों के लोगों को इधर-उधर से पानी का जुगाड़ करना पड़ता है।
वहीं, बात करे पीएचई की जो सुकमा जिले के अधिकारी हैं विनोदराम बैरागी जो फोन करने पर ना ही फोन उठाते हैं ना ही ऑफिस पर मिलते हैं।