
गाज़ा पट्टी में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। इज़राइल ने रविवार को घोषणा की है कि गाज़ा को भेजी जा रही सभी मानवीय सहायता (Humanitarian Aid) “अगले आदेश तक रोक दी गई है”। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब संघर्षविराम (ceasefire) के बावजूद दोनों पक्षों के बीच नया संघर्ष और गोलीबारी देखने को मिली है।इज़राइली अधिकारियों ने कहा कि गाज़ा से फिर से हमास की ओर से रॉकेट हमले शुरू होने के बाद यह कदम उठाया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, “जब तक सुरक्षा की स्थिति सामान्य नहीं होती और सहायता का दुरुपयोग नहीं, रुकता तब तक सहायता नहीं भेजी जाएगी।”दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र (UN) और कई अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठनों ने इस फैसले पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि गाज़ा में पहले से ही खाद्य, पानी और दवाओं की गंभीर कमी है, और इस रोक से आम नागरिकों की स्थिति और खराब हो सकती है।, गाज़ा के उत्तरी इलाकों में फिर से विस्फोट और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। कई क्षेत्रों में इज़राइली ड्रोन गतिविधि भी बढ़ी है। वहीं, हमास ने आरोप लगाया कि इज़राइल संघर्षविराम की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है और नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है।इस बीच, मिस्र और क़तर ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। क़तर के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह संघर्षविराम को बहाल करने के लिए राजनयिक प्रयासों में जुटा हुआ है।