
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राजनीति में हलचल बढ़ गई है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव के खिलाफ मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) यानी चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में की गई है।पुलिस के मुताबिक, तेज प्रताप यादव ने 16 अक्टूबर को महुआ सीट से नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उनका एक रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें एक एसयूवी वाहन पर पुलिस का लोगो और बीकन लाइट लगी हुई पाई गई। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू की और महुआ थाने में FIR दर्ज की गई।अधिकारियों ने बताया कि जिस वाहन का उपयोग हुआ, वह निजी था, लेकिन उस पर सरकारी पहचान (पुलिस लोगो और लाल बीकन) का इस्तेमाल किया गया, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इस संबंध में पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।तेज प्रताप यादव, जो पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से विधायक रह चुके हैं, इस बार अपने नए दल जनशक्ति जनता दल के टिकट पर महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। तेज प्रताप ने नामांकन के दिन अपनी दादी की तस्वीर हाथ में लेकर रोड शो किया था, लेकिन SUV पर लगे पुलिस लोगो को लेकर यह विवाद खड़ा हो गया।, चुनाव आयोग को भी इस मामले की जानकारी दी गई है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद तय की जाएगी। वहीं, तेज प्रताप यादव ने अभी तक इस FIR पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।