
छतरपुर (मध्यप्रदेश)। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ढाबा मालिक ने अपने ही पूर्व कर्मचारी को सरेआम डंडों से बेरहमी से पीटा। आरोपी ढाबा मालिक पीड़ित को लाठी-डंडों से मारते हुए बोला कि “पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती हैं यह घटना छतरपुर जिले के एक ढाबे की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ढाबा मालिक को शक था कि उसके पूर्व कर्मचारी ने ढाबे में छिपाई गई अवैध शराब की जानकारी पुलिस को दे दी थी। इसी बात से नाराज़ होकर उसने युवक को पकड़कर सरेआम उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं माना।घटना का वीडियो खुद आरोपी ने ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं पुलिस अधिकारियों ने “पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”