सांकरा :-सांकरा में 7 दिसंबर से जारी दिव्य कथा श्रृंखला के चौथे दिन बुधवार को पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आचार्य पंडित युवराज पांडे ने सती देह त्याग, शिव–सती प्रसंग, शिव विवाह, श्रीराम कथा, गंगा अवतरण, पार्वती जन्म और माता पार्वती के कठोर तप की गाथाओं का प्रभावशाली वर्णन किया।
संगीतमय कथा में प्रस्तुत भक्ति-रस से ओतप्रोत प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को गहराई तक भाव-विभोर कर दिया। आयोजन समिति के अनुसार प्रवचन सुनने दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं और आचार्य पांडे की सरल भाषा, ओजस्वी वाणी और धार्मिक ज्ञान से आध्यात्मिक लाभ ले रहे हैं। समापन में भजन–कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने दिव्य प्रसंगों का रसपान कर स्वयं को धन्य महसूस किया।