मुलमुला पुलिस की कारवाई
थाना मुलमुला क्षेत्र के खपरीटाड शिव घाट मंदिर के पीछे जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सायबर टीम एवं थाना मुलमुला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मौके से कुल 37,490 रुपए नकद व ताश पत्तियों को जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा खेलने व खिलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सायबर टीम और थाना मुलमुला पुलिस ने संयुक्त रेड कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम
- आनंद राम कश्यप, उम्र 45 वर्ष, निवासी खपरी थाना मुलमुला
- संजय नायक, उम्र 33 वर्ष, ग्राम खपरी मुलमुला
- रमेश यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी किरारी अकलतरा
- संत कुमार वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पैंडी पामगढ़
- रवि खरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी डोंगा कहरोद पामगढ़
- कृष्ण कुमार खूंटे, उम्र 29 वर्ष, ग्राम खपरी थाना मुलमुला
- गौतम कुमार दिनकर, उम्र 20 वर्ष, ग्राम खपरी थाना मुलमुला
- जितेंद्र कुमार खुटे, उम्र 31 वर्ष, ग्राम भद्र थाना पामगढ़
इस पूरी कार्रवाई में
थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल,
आरक्षक बलवीर सिंह एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने बताया कि जुआ-सट्टे पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।