बिलासपुर – बिलासपुर सिरगिटटी पुलिस ने एक महीने पुरानी अंधी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। 7 नवंबर को होटल ग्रैंड लोटस के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव मिला था। तकनीकी जांच, टावर डंप और गुमशुदगी रिपोर्टों के मिलान से शव की पहचान गोपाल (26 वर्ष), निवासी सोनभद्र (UP) के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि मृतक शराब पी रहा था, तभी आरोपी अरुण दास मानिकपुरी और धनेश लोधी उर्फ राजू वहां पहुंचे। विवाद बढ़ने पर दोनों ने पत्थर से हमला कर गोपाल की हत्या कर दी और पहचान छुपाने शव को जला दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।