बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पौंसरा में सरपंच राजेश्वरी सदानंद साहू ने मुख्य गली में शाम 7 बजे फटी पाइपलाइन को तुरंत ठीक कराने निर्देश दिए। मरम्मत कार्य देर रात तक चलकर पूरा हुआ और सुबह जलापूर्ति सामान्य रही।
सरपंच की सक्रियता से ग्रामीणों को पानी की किल्लत से राहत मिली। ग्रामीणों ने कहा कि नवनिर्वाचित सरपंच द्वारा समस्या पर तत्काल कार्रवाई जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
