कबीरधाम – पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने भोरमदेव शक्कर कारखाना परिसर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान में किसानों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई और निःशुल्क लाल झंडा, रेडियम स्टिकर और चेतावनी लाइट वितरित की गई। किसानों को गन्ना परिवहन में ओवरलोडिंग न करने, वाहन को नियंत्रित गति में चलाने और रात में अनिवार्य रूप से ट्रॉली के पीछे चेतावनी संकेतों का प्रयोग करने की अपील की गई।
अभियान के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा भी किसानों को सुरक्षित परिवहन के लिए प्रेरित किया गया और शक्कर कारखाना परिसर में आने-जाने वाले वाहनों के लिए सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई। कार्यक्रम में यातायात पुलिस स्टाफ, फैक्ट्री अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए सुरक्षा संबंधी सामग्री को उपयोग में लाने का संकल्प लिया।


