सुकमा – नगर पालिका परिषद् नेता प्रतिपक्ष आयशा हुसैन ने कांग्रेसी पार्षदों और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिषद में टेंडर फार्म सभी ठेकेदारों को न दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। आयशा हुसैन ने सरकार और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि नगर पालिका में अध्यक्ष और सीएमओ की जगह, सुकमा जिला के भाजपा के शीर्ष नेताओं और भाजपा के पार्षदों के इशारे में काम हो रहा है, जिससे जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। और आयशा हुसैन ने कहा कि नगर के विकास में सभी का बराबरी का योगदान होना चाहिए। नगर के युवा ठेकेदारों को टेंडर फॉर्म दिया जाना चाहिए। अगर आने वाले समय में टेंडर फॉर्म ठेकेदारों को नहीं दिया गया तो कलेक्ट कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया जाएगा और निविदा को निरस्त कराया जाएगा। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी नगर पालिका परिषद का घेराव करेगी।