बलरामपुर- बलरामपुर जिले में प्रशासन की सख़्त निगरानी और ताबड़तोड़ कार्रवाई… अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर जिले में अलग–अलग टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
रामानुजगंज में राजस्व विभाग की टीम ने अवैध धान परिवहन के एक अनोखे तरीके का खुलासा किया है। ग्राम सनावल के जंगल क्षेत्र से 10 मोटरसाइकिलों में लाए जा रहे 30 बोरी अवैध धान को टीम ने जब्त किया।
उत्तर प्रदेश के कुछ लोग जांच से बचने के लिए मोटरसाइकिलों के माध्यम से धान ला रहे थे। पीछा कर रोकने पर उन्होंने धान को यूपी से लाना बताया। इसके बाद धान और मोटरसाइकिलों को थाना सनावल में सुपुर्द कर दिया गया।