बलरामपुर- बलरामपुर जिले में अवैध धान परिवहन का एक और मामला सामने आया है… इस बार तस्करों ने धान को छुपाने का नया तरीका अपनाया।
बसंतपुर क्षेत्र में सब्जी पिकअप वाहन से अवैध धान ले जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
जांच के दौरान पिकअप वाहन में ऊपर सब्जी की कैरेट रखी हुई थी, लेकिन जैसे ही कैरेट हटाए गए, नीचे धान की लगभग 50 बोरियाँ छुपी हुई मिलीं।
ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि वाहन के मालिक के निर्देश पर बभनी से धान लोड किया गया था। फिलहाल पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।