सुकमा- सुकमा जिले के गोगुंडा में नवनिर्मित सुरक्षा कैंप की सफल स्थापना की गई है। यह कैंप माओवादियों के दरभा डिवीजन के बेस इलाके में स्थापित किया गया है, जिससे उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। कैंप स्थापना के लाभ ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण सुदृढ़ होगा। ग्रामीणों को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त होगा। माओवादियों के विरुद्ध एक बड़ी रणनीतिक सफलता होगी। ग्रामीणों के जीवन में शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा प्रदान करेगा। कैंप स्थापना में शामिल बल जिला पुलिस बल सुकमा, DRG सुकमा, 74 BN सीआरपीएफ, महानिरीक्षक, सीआरपीएफ सीजी सेक्टर, शालीन ने कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप की सुरक्षा व्यवस्था, संचालन स्तर, संचार व्यवस्था एवं एंटी नक्सल ऑपरेशन के संचालन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जवानों के मनोबल की सराहना की और कहा कि यह कैंप सुरक्षा कवच की तरह कार्य करेगा ।




